एटा में कैंटर ट्रक से टकराया, चालक केबिन में फंसा:पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे बाद निकाला; मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

Nov 26, 2026 - 09:13
0
एटा में कैंटर ट्रक से टकराया, चालक केबिन में फंसा:पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे बाद निकाला; मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
एटा के थाना मलावन क्षेत्र में बुधवार रात FCI गोदाम के सामने कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घायल चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कैंटर चालक लईक पुत्र गुल मुहम्मद, निवासी मनोहरपुरा, थाना भरतपुर गेट, मथुरा, सामान लेकर बिहार जा रहा था। बुधवार रात करीब 9:40 बजे FCI गोदाम के सामने उसका कैंटर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। बताया गया कि ट्रक पीछे की ओर जा रहा था। केबिन काटकर चालक को निकाला टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। ट्रक लेकर मौके से भागा चालक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से चला गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरार ट्रक चालक व वाहन के बारे में जानकारी जुटाई। चौकी प्रभारी राजीव पंवार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दमकल कर्मियों की मदद से कैंटर में फंसे चालक को बाहर निकलवाया गया। मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज रेस्क्यू के बाद घायल लईक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User