औरैया के 741 गांवों में नियमित जलापूर्ति:जल जीवन मिशन के तहत 353 जलाशय और 412 नलकूप बने

Nov 26, 2026 - 09:13
0
औरैया के 741 गांवों में नियमित जलापूर्ति:जल जीवन मिशन के तहत 353 जलाशय और 412 नलकूप बने
औरैया में जल जीवन मिशन के तहत 741 गांवों में तय रोस्टर के अनुसार नियमित जलापूर्ति हो रही है। 2,15,217 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में मिशन के कामों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले के 725 राजस्व गांवों में 375 पाइप पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें 151 गांवों की 97 योजनाएं मेसर्स इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी और 574 गांवों की 278 योजनाएं मेसर्स जीवीपीआर इंजीनियर्स लिमिटेड बना रही है। जिले में 359 अवर जलाशयों में से 353 बन चुके हैं और छह का काम जारी है। तय लक्ष्य के सभी 412 नलकूप बन चुके हैं। 3,555 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने के लक्ष्य में से 3,545 किलोमीटर का काम पूरा हो गया है। फिलहाल 298 पेयजल योजनाएं चल रही हैं और 64 योजनाओं का ट्रायल जारी है। जिले के 768 गांवों में से 741 में तय रोस्टर के अनुसार पानी पहुंचाया जा रहा है। 2,17,903 घरेलू नल कनेक्शन के लक्ष्य के मुकाबले 2,15,217 परिवारों को चालू कनेक्शन दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बाकी निर्माण और सड़कों की मरम्मत का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने थर्ड पार्टी एजेंसी से निर्माण की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने, सभी योजनाओं की जियो टैगिंग और पूरी हो चुकी योजनाओं में जलार्पण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से जल सारथी ऐप डाउनलोड कर पेयजल योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की। बैठक में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, परियोजना निदेशक मनीष कुमार मौर्य और जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User