रामपुर में DAP-NPK की किल्लत, बुवाई के लिए किसान परेशान:सचिव 5 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, समितियां बंद
रामपुर में डीएपी और एनपीके खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। सरसों, मटर, चना, मसूर और गेहूं की बुवाई के लिए खाद की जरूरत है, लेकिन किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। अपनी पगार बढ़ाने समेत अन्य पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किसान सेवा सहकारी समितियों के सचिव पिछले तीन दिनों से गोदाम में ताला डाले हुए हैं। सचिवों ने मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे समितियों पर खाद वितरण प्रभावित हो रहा है। किसान खाद के लिए समितियों और गोदामों के चक्कर काट रहे हैं। रायपुर की किसान हुसैनी ने बताया कि एक कट्ठा जमीन के लिए भी खाद मिल जाए तो गेहूं की बुवाई हो सकेगी। वह पिछले 10 दिन से परेशान हैं। बकैनोरी के देवेंद्र ने बताया कि वह सात दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही। साबिर अली ने बताया कि वह रोजाना खाद लेने आ रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। चौकीदारपुर के रामप्रसाद ने बताया कि उनकी कई एकड़ जमीन सरसों और मटर की बुवाई के लिए तैयार है, लेकिन खाद नहीं मिल रही।
अगापुर गोदाम पर खाद का वितरण दूसरी ओर, अगापुर स्थित पीसीएस गोदाम पर कई किसान खाद लेते नजर आए। किसानों ने बताया कि जिनकी बुकिंग हो रही है, उन्हें खाद मिल रही है, लेकिन कुछ किसानों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। इससे उन्हें खाद नहीं मिल रही। अगापुर पीसीएस गोदाम के कनिष्ठ कामिल ने बताया कि बुधवार सुबह तीन किसानों को एनपीके और डीएपी खाद वितरित की गई। मंगलवार को 138 बोरी एनपीके और 213 बोरी डीएपी खाद किसानों को दी गई थी। जिले में 3.26 लाख किसान पंजीकृत कृषि उपनिदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री के हिसाब से 3.26 लाख किसान हैं। बुकिंग में दिक्कत होने पर किसान जानकारी दे सकते हैं। समितियां बंद हैं, लेकिन गोदामों और निजी दुकानों से खाद खरीदी जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)