गोंडा में बृजभूषण ने नंदिनी निकेतन में मनाया भव्य दीपोत्सव:1100 दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदिर, आतिशबाजी से गूंजा परिसर

Nov 06, 2026 - 20:05
0
गोंडा में बृजभूषण ने नंदिनी निकेतन में मनाया भव्य दीपोत्सव:1100 दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदिर, आतिशबाजी से गूंजा परिसर
गोंडा में धनतेरस की शाम पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नंदिनी निकेतन मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह और परिवार के साथ करीब 1,100 दीप जलाए। मंदिर परिसर हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। थारू समाज की महिलाओं ने किया स्वागत कार्यक्रम में थारू समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक पेश की। महिलाओं ने बृजभूषण शरण सिंह पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर में दीपों की कतारों के बीच आकर्षक आतिशबाजी भी हुई। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। दीपोत्सव में मौजूद लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बोले- सरसों या तिल के असली तेल से जलाएं दीपक बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है, वह भगवान राम के पूर्वजों की धरती है। यह अयोध्या के उत्तरी तट पर स्थित है। उन्होंने नंदिनी माता का मंदिर बनवाने के पीछे की धार्मिक मान्यता का भी जिक्र किया। कहा कि महाराजा दिलीप ने नंदिनी गाय की सेवा की थी और उसी सेवा से उनका श्राप दूर हुआ था। इसके बाद भागीरथ का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनके मन में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा थी। पूर्वजों की स्मृति में यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में घर के सरसों के तेल का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि दीपक जलाना है तो सरसों या तिल के असली तेल से जलाएं, नकली तेल का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। पराली जलाने पर बोले- निगरानी के कानून का पालन नहीं हो रहा दिल्ली में प्रदूषण के सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि उन्होंने हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश की यात्रा के दौरान कई जगह पराली जलते देखी है। उनका कहना था कि इस पर रोकथाम के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरों से निगरानी का कानून भी है, लेकिन उसका सही तरीके से पालन नहीं हो रहा। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User