संभल में कार्तिक-पूर्णिमा पर 6 गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:5 लाख ने लगाई डुबकी, 300 पुलिसकर्मी तैनात; 500 दुकानें और 20 झूले लगे

Nov 24, 2026 - 12:14
0
संभल में कार्तिक-पूर्णिमा पर 6 गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:5 लाख ने लगाई डुबकी, 300 पुलिसकर्मी तैनात; 500 दुकानें और 20 झूले लगे
संभल में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह 4 बजे से गंगा घाटों पर स्नान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। जिले के 6 गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जिला पंचायत के सिसौना डांडा मेले में 30 गोताखोर भी लगाए गए। घाटों पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कम पानी में स्नान कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था में स्काउट-गाइड की भी ड्यूटी लगाई गई। सुबह 11 बजे तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। शाम 6 बजे तक स्नान का सिलसिला जारी रहने की व्यवस्था की गई। 15 साल से लग रहा सिसौना डांडा का गंगा मेला गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाना क्षेत्र स्थित सिसौना डांडा में जिला पंचायत की ओर से गंगा मेले का आयोजन किया गया। यह मेला पिछले 15 साल से लग रहा है। योगी सरकार में राज्यमंत्री और जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सोमवार शाम 6 बजे मेले का उद्घाटन किया था। रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेले में खिलौनों, खाने-पीने और अन्य सामान की 500 से अधिक दुकानें लगाई गईं। वहीं, बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए 20 झूले भी लगाए गए। 6 घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान सिसौना डांडा के अलावा गुन्नौर तहसील के राजघाट गंगा, श्रीविष्णु देव और हरिबाबा बांध पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके साथ ही अस्थायी असदपुर और सांकराघाट पर भी लोगों की भीड़ रही। संभल के अलावा अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली और रामपुर से भी श्रद्धालु पहुंचे। श्रीविष्णुदेव और सिसौना घाट रजपुरा थाना क्षेत्र में आते हैं, जबकि राजघाट बबराला थाना क्षेत्र में स्थित है। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान की विशेष मान्यता धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और गंगा जल में दिव्य चेतना समाहित होती है। इस दिन गंगा स्नान, दान और दीपदान करने से पुण्य मिलने की मान्यता है। भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध की खुशी में देवताओं ने गंगा तट पर दीप जलाए थे। इसी वजह से इसे त्रिपुर पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस तिथि को भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की कथा से भी जोड़ा जाता है। अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा की कमान सिसौना डांडा मेले में एएसपी दक्षिणी मनोज रावत, सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा और सीओ पुलिस लाइन स्तुति सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। थाना प्रभारी संदीप चौधरी सहित पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा जुनावई थाना प्रभारी धीरज सिंह, गुन्नौर थाना प्रभारी संजय कुमार और बबराला थाना प्रभारी लवनीश चौधरी भी पुलिसकर्मियों के साथ घाटों पर निगरानी करते रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User