नानपारा बस स्टैंड पर रोडवेज स्टाफ की जांच हुई:डॉक्टरों ने चालकों-परिचालकों की आंखों की रोशनी चेक की, दी दवाई

Nov 12, 2026 - 15:25
0
नानपारा बस स्टैंड पर रोडवेज स्टाफ की जांच हुई:डॉक्टरों ने चालकों-परिचालकों की आंखों की रोशनी चेक की, दी दवाई
बहराइच के नानपारा बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर 12 बजे बस चालकों और परिचालकों के लिए नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। करीब दो घंटे चले शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एमएच जाफरी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ चालकों और परिचालकों की आंखों की जांच की। उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। शिविर का उद्देश्य चालकों की आंखों और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान करना था। इससे सड़क हादसों पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की कोशिश की गई। इस दौरान चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उनका पालन करने के लिए कहा गया। उन्हें बताया गया कि सुरक्षित वाहन चलाने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना और आंखों की रोशनी ठीक होना जरूरी है। इस मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारी और यातायात प्रभारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User