गंगा एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई, दंपती की मौत:हरदोई में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, नोएडा से प्रयागराज जा रहा था परिवार
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे भीषण हादसा हो गया। भटौली माफी गांव के पास एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार करीब 30 मीटर तक डिवाइडर पर दौड़ती रही। भाई दूज पर नोएडा से प्रयागराज जा रहा था परिवार बताया गया कि सौरभ उपाध्याय नोएडा में नौकरी करते थे। बुधवार को भाई दूज के मौके पर वह पत्नी मेनका उपाध्याय और दो बच्चों शिवोम व व्योम के साथ नोएडा से प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में सांडी थाना क्षेत्र के भटौली माफी गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 317 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। लोगों के मुताबिक, कार करीब 30 मीटर तक डिवाइडर पर चलती रही। हादसे में सौरभ और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हादसे की सूचना पर सांडी, बिलग्राम और हरपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायल बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)