गोरखपुर के कैडेट का एनडीए में चयन:दूसरे प्रयास में शुभम ने हासिल की अखिल भारतीय स्तर पर 354वीं रैंक

Nov 07, 2026 - 15:57
0
गोरखपुर के कैडेट का एनडीए में चयन:दूसरे प्रयास में शुभम ने हासिल की अखिल भारतीय स्तर पर 354वीं रैंक
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की 44 यूपी बटालियन एनसीसी के प्रथम वर्ष के कैडेट शुभम गुप्ता का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में चयन हुआ है। उन्होंने दूसरे प्रयास में 4 एएफएसबी वाराणसी से अनुशंसित होकर अखिल भारतीय स्तर पर 354वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन एनडीए-157 कोर्स के लिए हुआ है। शुभम ने प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय संख्या-1, एयर फोर्स स्टेशन, गोरखपुर से प्राप्त की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई सुभाष कॉन्वेंट स्कूल, सीकर (राजस्थान) से पूरी की। उनके पिता दीप चंद गुप्ता भारतीय सेना की 298 फील्ड रेजिमेंट में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं। शुभम ने 12वीं की पढ़ाई के दौरान एनडीए-156 की परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी उन्होंने मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी जारी रखी। उनकी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User