सुल्तानपुर में एक महीने से नहीं खुले एसएनए स्पर्श खाते:शिक्षकों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे, खाते न खुलने से परेशान

Nov 07, 2026 - 15:57
0
सुल्तानपुर में एक महीने से नहीं खुले एसएनए स्पर्श खाते:शिक्षकों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे, खाते न खुलने से परेशान
सुल्तानपुर के कुड़वार ब्लॉक में एसएनए स्पर्श खाते खुलवाने के लिए शिक्षक परेशान हैं। करीब एक माह पहले आवेदन करने के बाद भी कई शिक्षकों के खाते नहीं खुले हैं। वहीं, उच्चाधिकारी शिक्षकों से खाते का नंबर मांग रहे हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान इस समस्या को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा की अलीगंज शाखा पहुंचे। उस समय शाखा प्रबंधक अनिल साहनी फील्ड भ्रमण पर थे। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि एसएनए स्पर्श खाते खोलने में समय लगता है और बैंक एक दिन में चार से अधिक खाते नहीं खोल पा रहा है। उन्होंने अध्यक्ष को शाखा प्रबंधक से बात करने की सलाह दी। एक खाता खोलने के लिए कई प्रक्रियाएं पूरी इसके बाद निजाम खान ने फोन पर अनिल साहनी से बात की। शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक को दूसरे ग्राहकों का काम भी देखना पड़ता है। एक खाता खोलने के लिए कई प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। तीन-चार बार आने वाले ओटीपी दर्ज करने पड़ते हैं। सर्वर और दूसरी तकनीकी दिक्कतों के कारण बैंक एक दिन में चार-पांच से अधिक खाते नहीं खोल पा रहा है। निजाम खान ने कहा कि विभागीय अधिकारी शिक्षकों से जल्द खाते का नंबर देने को कह रहे हैं, लेकिन बैंक की सीमित क्षमता के कारण खाते नहीं खुल पा रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि शिक्षक बैंक के चक्कर लगाएं या स्कूल में पढ़ाने के साथ विभाग की दूसरी जिम्मेदारियां निभाएं। उच्चाधिकारियों से खाते खोलने की समय-सीमा तय उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से खाते खोलने की समय-सीमा तय करने और बैंक के साथ जरूरी तालमेल कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों को परेशानी नहीं होगी और स्कूलों में पढ़ाई का काम भी प्रभावित नहीं होगा। इस संबंध में बीएसए से दूरभाष पर वार्ता की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बैंक ऑफ बड़ौदा में एसएनए स्पर्श खाता खुलवाने में परेशानी आ रही है तो शिक्षक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में अपना खाता खुलवा सकते हैं। बीएसए के इस निर्देश से उन शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले लगभग एक माह से बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User