राष्ट्र चेतना मिशन ने जरूरतमंदों संग मनाई दीपावली:अनूपशहर रोड स्थित बस्ती में बांटी मिठाई और पटाखे, बच्चों को दिए खिलौने

Nov 07, 2026 - 16:13
0
राष्ट्र चेतना मिशन ने जरूरतमंदों संग मनाई दीपावली:अनूपशहर रोड स्थित बस्ती में बांटी मिठाई और पटाखे, बच्चों को दिए खिलौने
बुलंदशहर में सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने इस बार भी दीपावली पर नगर के दर्जनों निर्धन और जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मिठाई, खिलौने और उपहार पाकर बच्चों ने खुशी जताई। शनिवार दोपहर 3 बजे अनूपशहर रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में कार्यक्रम संयोजक और राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह के साथ संस्था के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बस्ती की झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के घर-घर जाकर मिठाई के डिब्बे, आतिशबाजी के पैकेट, मोमबत्तियां, दीपक और अन्य सामग्री के गिफ्ट पैक वितरित किए। इसके साथ ही सभी बच्चों को खिलौने देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उपहार मिलने पर छोटे बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचकर खुशी मनाई। संस्था के कार्यकर्ताओं ने परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। संस्था के इस वार्षिक आयोजन में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष कपिल राणा, पूनम चौहान, आचार्य कृष्ण मिश्रा, रामावतार लोधी, तुषार गुप्ता, शरद शर्मा, न्यू गुप्ता, देव शर्मा, गुरुदत्त सैन, अरुण राजपूत, शिवम चौधरी, आरव कुमार, मुकुल राजपूत, चिराग गर्ग और अमन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User