गोरखपुर-मुंबई चलेगी स्पेशल ट्रेन:दीपावली-छठ के बाद वापसी में यात्रियों को मिलेगा राहत; जानिए डेट और टइमिंग
दीपावली और छठ पर्व के बाद मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच दो फेरों के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05097/05098 नंबर की यह ट्रेन गोरखपुर से 11 और 18 नवंबर को चलेगी। वहीं, मुंबई से इसकी वापसी 13 और 20 नवंबर को होगी। इस ट्रेन के चलने से मुंबई और आसपास के शहरों में जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार 05097 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्योहार स्पेशल ट्रेन 11 और 18 नवंबर को रात 8:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। यहां से कानपुर सेंट्रल, उरई और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते आगे बढ़ेगी। इसके बाद बीना, भोपाल, इटारसी और खंडवा होते हुए महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। ट्रेन तीसरे दिन भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे होते हुए सुबह 8:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस तरह गोरखपुर से मुंबई तक का सफर करीब 36 घंटे में पूरा होगा। मुंबई से दोपहर 12:30 बजे चलेगी वापसी ट्रेन वापसी में 05098 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन 13 और 20 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे मुंबई से रवाना होगी। यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक और भुसावल होते हुए मध्य प्रदेश पहुंचेगी। इसके बाद खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना और झांसी के रास्ते कानपुर सेंट्रल और लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन दूसरे दिन रात 9:30 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद बस्ती से रात 10:37 बजे और खलीलाबाद से रात 11:07 बजे छूटकर रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इससे मुंबई से लौटने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। 20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसमें जनरेटर सह लगेजयान और एलएसएलआरडी के दो कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के सात और वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के सात कोच शामिल होंगे। त्योहारों के बाद मुंबई जाने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलने में परेशानी होती है। ऐसे में रेलवे की ओर से शुरू की जा रही यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प होगी। खासकर लखनऊ, कानपुर, झांसी, भोपाल और नासिक जाने वाले यात्री भी इस ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)