हापुड़ में धूमधाम से मनाई गई दिवाली:दीपावली पर आतिशबाजी से रंगीन हुआ आसमान, हवा हुई जहरीली; AQI 500 पहुंचा
हापुड़ में रविवार को दीपावली मनाई गई। लोगों ने घरों और दुकानों को रंगीन लाइटों, फूलों और सजावट से सजाया। शाम होते ही शहर रोशनी से जगमगा उठा। देर रात तक जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और दीपावली की बधाई दी। वहीं, आतिशबाजी से हापुड़ की हवा जहरीली हो गई। आसमान हुआ रंगीन रविवार देर शाम लोगों ने परिवार के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उधर, सुबह से मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। बाजारों में भीड़ के चलते कई जगह जाम लगा। पूजा के बाद आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने पटाखे चलाए। रॉकेट और स्काई शॉट से आसमान में रंगीन रोशनी दिखाई दी। पुलिसकर्मी शहर में गश्त करते रहे। आतिशबाजी से हवा हुई जहरीली एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए ग्रीन पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया था। इसके बावजूद हापुड़ में शाम करीब 6 बजे से आतिशबाजी शुरू हो गई और देर रात तक चलती रही। आतिशबाजी के चलते हापुड़ का AQI देर रात करीब 2 बजे तक 500 के पार पहुंच गया। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)