चित्रकूट में 20 लाख श्रद्धालुओं ने किया दीपदान:रामघाट पर ड्रोन से आसमान में साकार हुई रामायण
चित्रकूट में दीपावली पर आस्था और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदाकिनी नदी के रामघाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने दीपदान किया, तो आसमान में सैकड़ों ड्रोन ने भगवान श्रीराम और रामायण के दिव्य प्रसंगों को जीवंत कर दिया। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया, करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदाकिनी में दीपदान किए। मान्यता है कि भगवान राम ने वनवास के दौरान माता सीता और लक्ष्मण के साथ चित्रकूट में 11 साल, 11 महीने और 11 दिन बिताए थे। इसी आस्था के चलते यूपी, एमपी समेत कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचे। देखिए, दीपों की रोशनी और ड्रोन शो से चित्रकूट जगमगा उठा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)