हापुड़ में ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू:41 दुकानों को लाइसेंस, नवीन मंडी में रविवार तक होगी बिक्री

Nov 07, 2026 - 14:50
0
हापुड़ में ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू:41 दुकानों को लाइसेंस, नवीन मंडी में रविवार तक होगी बिक्री
हापुड़। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए 41 अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में रविवार तक पटाखे बिकेंगे। ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को मंडी परिसर में दुकानें खुलीं। दोपहर होते ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। मंडी समिति ने दुकानदारों को दो दिन के लिए 300 रुपये की रसीद दी है। बिक्री के दौरान सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग की टीम मंडी में तैनात रही। आग लगने की स्थिति में टीम तुरंत कार्रवाई कर सकेगी। बिजली के शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए विद्युत सुरक्षा विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं। भारी पुलिस रही मौजूद कोतवाली प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को आग से बचाव और सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा। एसडीएम सदर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि दुकानें केवल नवीन मंडी में लगाई जा सकती हैं। लाइसेंस धारकों को प्रशासन के तय सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। नियम तोड़ने या लापरवाही करने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का भी पालन कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User