सोनभद्र में पेड़ से लटका मिला कारोबारी का शव:अनाजों की खरीद फरोख्त का काम करते थे, पुलिस जांच में जुटी

Nov 07, 2026 - 14:50
0
सोनभद्र में पेड़ से लटका मिला कारोबारी का शव:अनाजों की खरीद फरोख्त का काम करते थे, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव स्थित वन विभाग की नर्सरी के समीप शनिवार को पलाश के पेड़ से 55 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान दुद्धी कस्बे के वार्ड नंबर 8 निवासी करुणाकांत उर्फ लल्लन (55) पुत्र वासुदेव के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वन विभाग के एक दरोगा शनिवार को नर्सरी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पलाश के पेड़ से लटके शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन कुमार को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दुद्धी पुलिस को घटना से अवगत कराया। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मर्चरी हाउस भेज दिया। सुबह घर से निकले, दोपहर से पहले मिली घटना की सूचना परिजनों के मुताबिक, लल्लन शनिवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच घर से निकले थे।मृतक के छोटे बेटे अक्षत ने बताया कि करीब 11 से 11:30 बजे के बीच उनके शव मिलने की सूचना मिली। वह आढ़त पर अनाजों की खरीद फरोख्त का कारोबार करते थे, लेकिन पिछले 10-15 दिनों से उनकी आढ़त बंद चल रही थी। परिचितों और आसपास के लोगों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। परिजनों ने बताया के उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी और बड़ा बेटा बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं, जबकि छोटा बेटा उनके साथ रहता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। व्यापारिक परेशानी को लेकर तनाव की बात आई सामने प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में व्यापार को लेकर मृतक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। आखिर किन परिस्थितियों में लल्लन ने यह कदम उठाया, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User