हापुड़ में विधिक साक्षरता शिविर लगा:राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लोगों को कानूनी अधिकार बताए, नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर सोमवार, 9 नवंबर को हापुड़ में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को कानूनी अधिकारों और नालसा की सेवाओं की जानकारी दी गई।
शिविर नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड 38 के सिकंदर गेट मोहल्ले में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर हुआ। इसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार प्रथम के निर्देशन में किया गया। प्राधिकरण के सचिव डॉ. ब्रह्मपाल सिंह ने भी निर्देश दिए थे।
पीएलवी अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण न्याय से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिविरों और जागरूकता रैलियों के जरिए लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दे रहा है।
अशोक कुमार ने बताया कि दिसंबर तक मध्यस्थता अभियान चलेगा। इसके तहत वैवाहिक विवाद, भरण-पोषण, उपभोक्ता विवाद, घरेलू हिंसा, शमनीय अपराध, ऋण वसूली, संपत्ति बंटवारे और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया जा सकता है। लोक अदालत में भी पक्षकार आपसी समझौते से विवाद सुलझा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों को कानूनी मदद के लिए पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। पीएलवी अनुज कुमार ने मेगा शिविर के जरिए पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और विधिक सेवा की सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 भी बताया।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी ने भी विचार रखे। शिविर के आयोजन में सभासद मुशीर अहमद और दानिश कुरैशी का सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)