मैनपुरी में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:DM ने बुजुर्गों के साथ दिवाली मनाई, पुल पर पत्थर से टकराई बाइक, दो की मौत

Nov 09, 2026 - 16:25
0
मैनपुरी में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:DM ने बुजुर्गों के साथ दिवाली मनाई,  पुल पर पत्थर से टकराई बाइक, दो की मौत
मैनपुरी में रविवार को DM डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और SP गणेश प्रसाद साहा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। दोनों अधिकारी सपरिवार थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों को मिठाई और उपहार देकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ समय बिताया। पूरी खबर पढ़ें चार लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा भोगांव के मौजेपुर हविलिया गांव में चार लोगों ने एक युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें निर्माणाधीन पुल पर पत्थर से टकराई बाइक, दो की मौत मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में फैजपुर के पास अरिंद नदी पर बने निर्माणाधीन पुल पर शनिवार को बाइक पत्थर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दिवाली पर अपने गांव से कुरावली जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में मातम छा गया। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User