देवरिया में चार लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी:कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, पुलिस और गोताखोर तैनात

Nov 24, 2026 - 11:41
0
देवरिया में चार लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी:कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, पुलिस और गोताखोर तैनात
देवरिया में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बरहज से लेकर भागलपुर, कपरवार और कुशहरी तक सरयू, घाघरा, राप्ती और छोटी गंडक नदी के घाटों पर सुबह से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। जिले के अलग-अलग घाटों पर करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने मंदिरों में पूजन-अर्चन किया और यथासंभव अन्न, वस्त्र व धन का दान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बरहज और भागलपुर घाट पर रात से जुटने लगे श्रद्धालु बरहज के सरयू तट पर सोमवार रात से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंगलवार भोर से नदी में स्नान का क्रम शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। देवरिया, गौरीबाजार, बैतालपुर, रुद्रपुर और कुशीनगर समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और पुरोहितों को दक्षिणा दी। भागलपुर स्थित घाघरा नदी के घाट पर भी रात दो बजे से स्नान शुरू हो गया। यहां श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पंचायत भवन और बीजीएम इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई थी। घाट पर प्रकाश का इंतजाम भी किया गया था। पयासी और नदौली घाट पर हजारों लोगों ने डुबकी लगाई। कपरवार के राप्ती नदी घाट पर करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों ने ठहरने व जलपान की व्यवस्था की। कई घाटों पर बैरिकेडिंग, नावों से निगरानी सलेमपुर तहसील क्षेत्र के भटनी, मझौलीराज, चनुकी, मेहरौना और भागलपुर के कालीचरण सरयू घाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घाटों पर बैरिकेडिंग की गई थी। चार नावों पर पुलिसकर्मियों और गोताखोरों को निगरानी के लिए लगाया गया था। चौराहे से पुल चौराहे तक यातायात डायवर्ट किया गया था, जिससे घाटों के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति न बने। कुशहरी घाट पर 500 साल पुराना हरिहर क्षेत्र मेला बरियारपुर क्षेत्र के कुशहरी घाट पर पांच सौ साल पुराना हरिहर क्षेत्र मेला लगा। सोमवार रात से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंगलवार भोर में छोटी गंडक नदी में स्नान किया। मेले में कृषि उपकरण, लोहे के औजार, मिट्टी के बर्तन और गुड़ से बनी जलेबी की दुकानों पर भीड़ रही। महुआपाटन, बैकुंठपुर, रुपई, सिसवा और आमघाट समेत अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। खनुआ और छोटी गंडक नदी के घाटों पर भी पहुंचे लोग बघौचघाट क्षेत्र में खनुआ नदी के शिवा घाट, कोइरीपट्टी और घूरना कुंड घाट पर भी श्रद्धालु पहुंचे। हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी के तट पर तड़के चार बजे से स्नान शुरू हो गया। जिले के विभिन्न घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User