हेड कांस्टेबल ने हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया:दंपती ने 32 लाख रुपए मांगे, मुकदमा दर्ज
जौनपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल ने बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी दंपती पर 32 लाख रुपए मांगने और विरोध करने पर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार शाम 7 बजे दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। हेड कांस्टेबल का आरोप है कि जमीन खरीदने-बेचने की बातचीत के दौरान महिला ने अपनी जरूरत बताकर उनसे 52 हजार रुपये नकद लिए। इसके अलावा, 15 जुलाई 2026 को गूगल पे से अपने खाते में 71,500 रुपए लिए। बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर (मझौवां) निवासी दिलीप कुमार जौनपुर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2023 में लाइनबाजार थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के सिलसिले में विजय लक्ष्मी उपाध्याय ने उनसे संपर्क किया था। दिलीप कुमार के मुताबिक, वर्ष 2025 में अपने पड़ोसियों के खिलाफ दर्ज एक अन्य मामले में मदद को लेकर भी बातचीत हुई। महिला ने अपने पति से मिले मुख्तारनामे के आधार पर जमीन खरीदने-बेचने की बात की और आर्थिक जरूरत बताकर उनसे रुपये लिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)