दिवाली से पहले लखनऊ की हवा खराब:सुबह से धुंध छाई, धूप का असर कम; AQI 200 के करीब पहुंचा

Nov 07, 2026 - 09:03
0
दिवाली से पहले लखनऊ की हवा खराब:सुबह से धुंध छाई, धूप का असर कम; AQI 200 के करीब पहुंचा
लखनऊ में दिवाली से पहले हवा की क्वालिटी खराब हो गई है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन धुंध छाई हुई है। धूप निकली है लेकिन इसका असर नहीं हो रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के करीब पहुंच गया है। सुबह AQI 182 दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की चेतावनी दी है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से शुक्रवार शाम 5 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, हवा में PM 2.5 का औसत स्तर सबसे अधिक रहा। प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में दर्ज हुआ। दिन का तापमान 31 डिग्री पहुंचा, कोहरे की संभावना शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 69 फीसदी रही। आने वाले दिनों में कोहरे की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जो सूरज निकलने के साथ ही जल्दी साफ हो जाएगा। अर्नब का असर खत्म हो गया मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफान "अर्नब" का असर अब खत्म हो गया है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। धूप निकलने से दिन में थोड़ी गर्मी महसूस होगी। रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता रहेगा। सुबह-सुबह ठंडक बढ़ जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User