महराजगंज से अगवा 2 महीने का मासूम दिल्ली में मिला:दो महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 100 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

Nov 07, 2026 - 13:46
0
महराजगंज से अगवा 2 महीने का मासूम दिल्ली में मिला:दो महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 100 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र से अगवा किए गए दो माह के मासूम विक्की को पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने अंधविश्वास के चलते बच्चे की बलि देने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी टोला रमजीता निवासी गोविंद ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 2 से 4 बजे के बीच वह अपनी पत्नी और दो माह के बेटे विक्की के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और बच्चे को उठाकर ले गया। CCTV फुटेज और सर्विलांस से दिल्ली पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर ठूठीबारी पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में सुबह 3:57 बजे एक महिला बच्चे को लेकर जाती दिखाई दी। फुटेज और बस चालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस घुघली क्षेत्र के कफवा गांव निवासी सावित्री तक पहुंची। सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस दिल्ली पहुंच गई। कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर सावित्री अपने साथी करण कुमार गौतम के साथ बच्चे सहित मिली। तांत्रिक की सलाह पर बलि देने की बनाई थी योजना पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सावित्री, सरस्वती और करण ने कथित तांत्रिक की सलाह पर अंधविश्वास में बच्चे की बलि देने की योजना बनाई थी। आरोपियों का मानना था कि ऐसा करने से परिवार के लापता सदस्य वापस आ जाएंगे और अकाल मृत्यु की घटनाएं बंद हो जाएंगी। पुलिस ने सावित्री, सरस्वती (55) और करण कुमार गौतम (22) को गिरफ्तार किया है। बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User