इलाहाबाद विश्विद्यालय PhD प्रवेश 2026 करेक्शन विंडो आज से शुरू:दो दिन तक कर सकेंगे संशोधन,959 सीटों के लिए PhD आवेदन प्रक्रिया पूरी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन विंडो आज से खुलेगी। अभ्यर्थी 27 और 28 सितंबर तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। प्रवेश निदेशक प्रो. कपिंदर के अनुसार, करेक्शन की सुविधा केवल उन अभ्यर्थियों को मिलेगी, जिन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के साथ आवेदन शुल्क जमा कर दिया है। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में केवल उन्हीं विवरणों में बदलाव कर सकेंगे, जिनकी अनुमति विश्वविद्यालय ने दी है। इन विवरणों में बदलाव नहीं होगा विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, आवेदन श्रेणी, सामाजिक श्रेणी, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और दिव्यांगता के प्रकार में संशोधन की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे करेक्शन विंडो खुलने के बाद अपने आवेदन की जांच कर जरूरी सुधार समय सीमा के भीतर कर लें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्रवेश भवन, छथम लाइन्स परिसर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा प्रवेश निदेशक की ई-मेल आईडी directoradmissions@allduniv.ac.in पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विश्विद्यालय के शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही थी। जिसमें कुल 959 सीटें उपलब्ध थीं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)