प्रोफेसर ने प्राचार्य भर्ती परीक्षा में तीसरी रैंक पाई:सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने दी बधाई; पश्चिमी यूपी में रहे अव्वल
मेरठ कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्राचार्य भर्ती परीक्षा 2/2026 में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने उन्हें बधाई दी। डॉ. सांगवान मेरठ कॉलेज के इतिहास विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर रह चुके हैं और डॉ. योगेश कुमार के शिक्षक रहे हैं। इस परीक्षा में डॉ. योगेश कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सबसे ऊंची रैंक पाने वाले अभ्यर्थी भी बने। परीक्षा में 360 अंकों की लिखित परीक्षा हुई, जिसमें निगेटिव मार्किंग थी। साक्षात्कार 40 अंकों का था। अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में प्राचार्य पद के लिए लिखित परीक्षा से चयन शुरू होने के बाद डॉ. योगेश कुमार इस प्रक्रिया में उच्च रैंक पाने वाले पहले शारीरिक शिक्षा के शिक्षक बने हैं। इस मौके पर सांसद डॉ. सांगवान ने अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उन्हें मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्राचार्य के रूप में जहां भी सेवा का मौका मिले, वहां ईमानदारी और निष्ठा से काम करें। वरिष्ठ और कनिष्ठ शिक्षकों के साथ प्रबंध समिति का सम्मान बनाए रखें और छात्रों के हित में काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं को बातचीत से सुलझाकर नया कीर्तिमान स्थापित करें। मुजफ्फरनगर के गांव काकड़ा के किसान परिवार से आने वाले डॉ. योगेश कुमार ने सांसद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ शिक्षक की शुभकामनाएं उनके लिए आशीर्वाद हैं और वे उनके बताए रास्ते पर चलकर संस्थान के हित में काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)