किसानों ने गन्ने की तौल शुरू कराने की मांग की:कहा- दो दिन में तौल शुरू कराओ, वरना हाईवे-एक्सप्रेसवे पर गन्ना डालेंगे

Nov 29, 2026 - 15:58
0
किसानों ने गन्ने की तौल शुरू कराने की मांग की:कहा- दो दिन में तौल शुरू कराओ, वरना हाईवे-एक्सप्रेसवे पर गन्ना डालेंगे
बागपत में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) कार्यालय पर धरना दिया। किसान बागपत शुगर मिल के गेट पर गन्ने की तौल शुरू कराने की मांग कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो बुधवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गन्ना डालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। तौल नहीं होने से परेशान हो रहे किसान किसानों ने कहा कि शुगर मिल के गेट पर तौल नहीं होने से उन्हें गन्ना तुलवाने में परेशानी हो रही है। किसान दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन समय पर तौल नहीं होने से उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। बुधवार को हाईवे पर गन्ना डालने की चेतावनी भाकियू टिकैत के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने कहा कि किसानों की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में गेट पर तौल शुरू नहीं हुई तो बुधवार को डीसीओ कार्यालय के सामने दिल्ली-देहरादून हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गन्ना डालकर विरोध जताया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म किया धरना दोपहर करीब 2 बजे अधिकारियों ने किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा और शुगर मिल के गेट पर तौल शुरू होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User