मेरठ के कैंट जनरल अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुला:लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया उद्घाटन, आम लोगों को कम कीमत पर मिलेंगी जेनेरिक दवाएं

Nov 29, 2026 - 15:58
0
मेरठ के कैंट जनरल अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुला:लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया उद्घाटन, आम लोगों को कम कीमत पर मिलेंगी जेनेरिक दवाएं
मेरठ के छावनी क्षेत्र में स्थित कैंट जनरल अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू किया गया है। राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने इसका उद्घाटन किया। छावनी क्षेत्र के लोगों को यहां कम कीमत पर जेनेरिक दवाएं मिलेंगी। उद्घाटन के समय मुख्य अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने सहयोग किया। अस्पताल के डॉ. असीम रस्तोगी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्र पर आम नागरिक किसी भी डॉक्टर के पर्चे पर लिखी दवाएं कम कीमत पर ले सकेंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए आईएमए के सहयोग से मेडिकल कैंप भी लगाए गए थे। इन कैंप में स्वास्थ्य चेकअप के लिए पहुंचे लोगों ने कैन बोर्ड के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को सुझाव देते हुए कहा था कि कैंप में उनका हेल्थ चेकअप तो हो गया। लेकिन बाहर से महंगी दवाई मिलती है। इन्हीं सुझावों को देखते हुए छावनी परिषद के अस्पताल में जेनेरिक दवाई के लिए औषधि केंद्र की शुरुआत की गई। राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई का कहना है कि जन औषधि केंद्र से कैंट क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। छावनी परिषद कार्यालय से प्रमुख जयपाल सिंह तोमर, प्रशासनिक अधिकारी पियुष गौतम, सहायक अभियंता वी.के. त्यागी, सफाई अधीक्षक प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक और सफाई निरीक्षक अभिषेक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User