मंदिर में शादी के बाद युवती को घर से निकाला:जेवर-रुपये छीने; निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी, युवक गिरफ्तार
बलरामपुर में शादी का झांसा देकर युवती से कई बार संबंध बनाने और मंदिर में शादी करने के बाद उसे घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवती का आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, जेवर और रुपये छीन लिए। साथ ही निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी दी। पुलिस ने रविवार दोपहर 3:30 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी। शादी का झांसा देकर बनाए संबंध मामला गौरा चौराहा थाना क्षेत्र का है। महराजगंज चौक क्षेत्र की युवती ने 9 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती के मुताबिक, वह अपनी बुआ के घर आई थी। इसी दौरान थरुनिया गांव के लवकुश वर्मा ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। युवती ने बताया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने मंदिर में उससे शादी कर ली। आरोप है कि 16 अक्टूबर को युवक और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके जेवर और रुपये छीनकर उसे घर से निकाल दिया। निजी फोटो-वीडियो साझा करने की दी धमकी युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने साथ में खींची गई निजी तस्वीरें और वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर साझा करने की धमकी भी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लवकुश वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। भोजपुर मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को लवकुश वर्मा को भोजपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लवकुश वर्मा (25) थरुनिया गांव का निवासी है। वह मनोहर वर्मा उर्फ राम मनोरथ वर्मा का बेटा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल विनय निषाद, कमलेश कुमार और आकाश राजपूत शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)