पति-पत्नी में मारपीट के दौरान पति गिरा, गंभीर घायल:हाथरस के नगला भोजा में हुई घटना, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Nov 29, 2026 - 15:41
0
पति-पत्नी में मारपीट के दौरान पति गिरा, गंभीर घायल:हाथरस के नगला भोजा में हुई घटना, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला भोजा गांव में रविवार दोपहर करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पति विशाल नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल की पहचान नगला भोजा गांव निवासी विशाल (पुत्र सुभाष) के रूप में हुई है। वह सिलाई का काम करता है। विशाल की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी ने लगाया मारपीट करने का आरोप विशाल की पत्नी सीमा ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को भी वह उसके साथ मारपीट कर रहा था। बचाव के दौरान नीचे गिरा पति सीमा के मुताबिक, पति से बचाव के दौरान विशाल नीचे गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल विशाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User