इंटीग्रल विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया:एंटीबायोटिक के सुरक्षित उपयोग पर मंथन
लखनऊ के इंटीग्रल विश्वविद्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी और स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा 25 सितंबर को केंद्रीय सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का विषय "स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना" और उप-विषय "स्वस्थ भारत: एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) से मुकाबला" रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सैयद मिस्बाहुल हसन के स्वागत संबोधन से हुई, जिन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मेसी की अहमियत बताई। मुख्य अतिथि खाद्य एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ की सहायक औषधि आयुक्त श्रीमती उर्मिला अग्रवाल ने दवाओं के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि एंटीबायोटिक का अनावश्यक इस्तेमाल एएमआर को बढ़ावा देता है, जिसके खिलाफ जागरूकता फैलाने में फार्मासिस्टों की अहम भूमिका है। विशिष्ट अतिथि ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स के श्री एस. श्रीवास्तव ने मरीजों की देखभाल और फार्मास्यूटिकल इनोवेशन पर विचार रखे। कार्यक्रम के कन्वीनर विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) तारिक महमूद व डीन प्रो. डॉ. जुबैर अख्तर रहे, जबकि प्रो. डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. डॉ. वसीम ए. अंसारी और डॉ. इरफान अजीज ने सह-कन्वीनर की जिम्मेदारी निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)