खेलते समय किशोर को खेत में बुलाकर चाकू दिखाया:बरेली में पड़ोसी युवक ने किया कुकर्म; धमकी भी दी, आरोपी गिरफ्तार

Nov 29, 2026 - 19:34
0
खेलते समय किशोर को खेत में बुलाकर चाकू दिखाया:बरेली में पड़ोसी युवक ने किया कुकर्म; धमकी भी दी, आरोपी गिरफ्तार
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव में नाबालिग के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने खेलते समय गेंद खेत में फेंककर किशोर को लेने भेजा और वहां चाकू दिखाकर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के पिता के मुताबिक, 27 नवंबर की शाम करीब सात बजे उनका बेटा गांव के पास साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी आफताब ने गेंद खेत में फेंक दी। किशोर जब गेंद लेने पहुंचा तो आरोपी पीछे से वहां आ गया। आरोप है कि उसने चाकू दिखाकर किशोर को डराया और उसके साथ कुर्कम किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचने पर किशोर ने पिता को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर सुभाषनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वही थानाध्यक्ष सुभाषनगर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User