जहांगीराबाद में मां काली की शोभायात्रा निकाली:पीतांबरा मंदिर से निकली यात्रा, पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
बुलंदशहर में जहांगीराबाद के छैपियान मोहल्ले में धनतेरस पर मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। सिद्धपीठ मां पीतांबरा देवी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ गाजियाबाद से आए समाजसेवी गौरव बंसल ने फीता काटकर किया। इससे पहले उन्होंने मां काली के मुकुट, खड़ग और खप्पड़ का पूजन किया। शोभायात्रा में विकास मलिक ने मां काली और दीपू मलिक व चिंटू मलिक ने मैकासुर का स्वरूप धारण किया। मां काली के स्वरूप ने खप्पड़ से श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया। गौरव बंसल ने आरती उतारी। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और जगह-जगह पूजन किया। शोभायात्रा प्रभारी नितिन चौधरी ने गौरव बंसल को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया। मंदिर के महंत खन्नु भगत ने मां की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान सभासद रोबिन चौधरी, मनजीत मलिक, शिवराम मलिक, आकाश मलिक, अवनीश मलिक, प्रिंस मलिक, निशांत मलिक, दीपु चौधरी, अनिल गिरी और राजेश हिमालय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)