महराजगंज के पीजी कॉलेज मैदान में 28 पटाखा दुकानें लगीं:अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के इंतजाम किए, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देने की अपील

Nov 07, 2026 - 11:50
0
महराजगंज के पीजी कॉलेज मैदान में 28 पटाखा दुकानें लगीं:अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के इंतजाम किए, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देने की अपील
महराजगंज के जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज मैदान में दीपावली के लिए पटाखों की 28 दुकानें लगाई गई हैं। लोगों की सुरक्षा और आग लगने की घटनाएं रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने इंतजाम किए हैं। अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर बाजार में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सभी दुकानदारों को रेत से भरी बाल्टी और अग्निशमन उपकरण रखना जरूरी किया गया है। दुकानों के बीच करीब तीन फीट की दूरी रखी गई है। अग्निशमन विभाग के पुलिसकर्मियों की मौके पर ड्यूटी लगाई गई है। वे लगातार निगरानी कर रहे हैं और आग लगने या आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगे। राजेंद्र प्रसाद ने लोगों से पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को तेज आवाज वाले पटाखे न दें और उन्हें अकेले पटाखे न जलाने दें। आतिशबाजी खुले और सुरक्षित स्थान पर करें। पास में पानी और बालू भी रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User