दीपों से जगमगाया सरसैया घाट, देखें VIDEO:देव दीपावली पर गंगा आरती हुई, आतिशबाजी के आसमान हुआ जगमग

Nov 24, 2026 - 20:47
0
देव दीपावली पर सोमवार को सरसैया घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। घाट की सीढ़ियों से लेकर परिसर तक दीपों की कतारों ने अद्भुत छटा बिखेरी। महिलाओं और बच्चों ने परिवार के साथ पहुंचकर दीपक जलाए और गंगा किनारे दीपदान किया। सूरज ढलते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते हजारों लोग दीपोत्सव के साक्षी बने। इस दौरान भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार और आरती की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। गंगा में तैरते दीपों से घाट का नजारा और भी मनमोहक हो गया। उत्सव के दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और घाट पर दीपों की जगमगाहट ने देव दीपावली के उल्लास को दोगुना कर दिया। परिवारों ने इस मौके पर दीप जलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User