बिजनौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत:हादसे में 5 साल की बच्ची समेत 2 घायल; एसपी ने एस्कॉर्ट वाहन से अस्पताल पहुंचाया
बिजनौर के नांगल सोती थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि 5 साल की बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार 24 नवंबर को कामराजपुर और चंदोक के बीच पुलिया के पास हुआ। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एसपी ने अपने एस्कॉर्ट वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर रतन निवासी इनाम अली (करीब 50) पुत्र जमीर अपनी भतीजी इजमाइरा (5) और मुन्नू (55) पुत्र रशीद के साथ बाइक से तिमरपुर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार देर शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे तीनों चंदोक और कामराजपुर के बीच पुलिया के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इनाम अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची इजमाइरा और मुन्नू घायल हो गए। एसपी ने एस्कॉर्ट वाहन से पहुंचाया अस्पताल हादसे के समय जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नांगल की ओर जा रहे थे। राहगीरों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने अपने एस्कॉर्ट वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इनाम अली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)