जमालपुर नाले पर चला नगर निगम का बुलडोजर:अलीगढ़ में दो मकान मालिकों का अतिक्रमण तोड़ा, नगर निगम ने नोटिस के बाद की कार्रवाई
अलीगढ़ में जमालपुर नाले पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को नगर निगम ने बुलडोजर चलाया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से नाले के ऊपर और आसपास बने अवैध निर्माण ध्वस्त कराए। इस दौरान दो भवन स्वामियों के अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। नगर निगम के मुताबिक, जमालपुर नाले और अनूपशहर रोड पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। पिछले दिनों नगर आयुक्त ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। स्थानीय पार्षदों ने नाले की पैमाइश कराकर अवैध कब्जे हटाने की मांग की थी। इसके बाद अतिक्रमण चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गुरुवार को अनूपशहर रोड पर चलेगा अभियान बुधवार को मोहम्मद मुकीम पुत्र अहमद राजा खान और शेर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद के अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। निगम का कहना है कि दोनों को नोटिस देकर खुद कब्जा हटाने का मौका दिया गया था, लेकिन अंतिम नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के संपत्ति विभाग, प्रवर्तन विभाग और पुलिस की टीम मौजूद रही। गुरुवार को जमालपुर-अनूपशहर रोड पर भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को मुनादी कराकर लोगों को खुद कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे किए गए कई अस्थायी अतिक्रमण भी जब्त किए गए। दोबारा कब्जा किया तो FIR नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है। दोबारा अतिक्रमण करने की सूचना मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नगर निगम अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)