कांग्रेसियों को बूथ पर ताला मिला:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शिकायत की, SDM बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Nov 22, 2026 - 17:38
0
कांग्रेसियों को बूथ पर ताला मिला:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शिकायत की, SDM बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
हापुड़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान रविवार दोपहर करीब 3 बजे कांग्रेसियों को मोदीनगर रोड स्थित कंपोजिट स्कूल गोयना के बूथ पर ताला लगा मिला। मौके पर बीएलओ भी मौजूद नहीं थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने एसडीएम प्रेमपाल सिंह को फोन कर शिकायत की। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी रविवार को राकेश त्यागी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिले के बूथों का निरीक्षण करने निकले थे। गोयना के बूथ पर गेट पर ताला देखकर उन्होंने एसडीएम को फोन पर स्थिति बताई। जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथों पर जाकर पुनरीक्षण कार्य की निगरानी कर रहे हैं, ताकि नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ सकें। इस दौरान जिला महासचिव कपिल शर्मा, गौरव गर्ग और सभासद एवं जिला महासचिव विकास दयाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। SDM ने किया बूथों का निरीक्षण एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बूथ से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से फॉर्म लेने और देने गई थीं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम में लापरवाही करने वाले बीएलओ को चिह्नित कर हटाया जाएगा और दूसरे कर्मचारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। एसडीएम ने विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों के मुताबिक, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 1,200 से अधिक नए मतदाताओं के फॉर्म मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User