कानपुर के एनएलके विद्या मंदिर में एलुमनाई मीट:शिक्षकों ने नाटक से ताजा कीं पुरानी यादें, 250 पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव

Nov 10, 2026 - 14:34
0
कानपुर के एनएलके विद्या मंदिर में एलुमनाई मीट:शिक्षकों ने नाटक से ताजा कीं पुरानी यादें, 250 पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
कानपुर में विष्णुपुरी स्थित श्री एनएलके विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एलुमनाई मीट-2026 का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 1998 से 2020 तक के करीब 250 पूर्व छात्र शामिल हुए। लंबे समय बाद स्कूल पहुंचे पूर्व छात्रों ने अपने पुराने दोस्तों और शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान स्कूल के दिनों की शरारतों और यादगार पलों को साझा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों ने नाटक के माध्यम से मंच पर अभिनय कर पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। उनकी प्रस्तुति के दौरान सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एनएलके ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी और कोर कमेटी की सदस्य सुचित्रा कपूर ने किया। प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह ने अतिथियों और पूर्व छात्रों का स्वागत किया। आयोजन में उपप्रधानाचार्य प्रिया मिश्रा सहित शिक्षकों और विद्यालय के स्टाफ का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User