ओवेसी, चंद्रशेखर का गठबंधन सांपनाथ, नागनाथ की जोड़ी:मेरठ पहुंचे स्वामी यतींद्रानंद गिरि बोले यूपी में दोबारा योगी ही बनेंगे सीएम

Nov 12, 2026 - 15:25
0
ओवेसी, चंद्रशेखर का गठबंधन सांपनाथ, नागनाथ की जोड़ी:मेरठ पहुंचे स्वामी यतींद्रानंद गिरि बोले यूपी में दोबारा योगी ही बनेंगे सीएम
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में हुए एआईएमआईएम और आसपा के गठबंधन को वरिष्ठ महामंडलवेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने सांपनाथ-नागनाथ की जोड़ी बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ऐसे गठबंधन होते हैं और टूटते भी हैं। इनका यूपी की जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है। कहा कि यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठेंगे। जनता योगी जी को सीएम की कुर्सी के साथ धीरे-धीरे अब दिल्ली की कुर्सी पर भी देखना चाहती है। जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर और विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़े संत स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज गुरुवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत की पढ़िए.… ओवेसी, चंद्रशेखर के गठबंधन से भाजपा को लाभ यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि यूपी में पहले भी इस तरह से गठबंधन हुए और वे चुनाव में फेल हो गए। आजाद समाज पार्टी और ओवेसी का गठबंधन यूपी में कोई प्रभाव नहीं डालने वाला। आगे कहा कि इस गठबंधन का फायदा तो भाजपा को ही होने वाला है। ओवेसी, चंद्रशेखर तो केवल एक वर्ग के हित की बात करते हैं इनकी बातों में सर्वसमाज या सनातन के लाभ की कोई बात नहीं है। आगे कहा कि चंद्रशेखर रावण ने कैसे नामों को जोड़ा है। चंद्रशेखर जी जिनके जैसा बलिदानी कोई हो नहीं सकता बताइए उस नाम को रावण के नाम से जोड़ दिया। रावण जो नारी अत्याचार करता है। इस चंद्रशेखर ने भी हमारी बहन रोहिणी को प्रताड़ित किया है। उसका अपमान किया है उसे न्याय अवश्य मिलना चाहिए। अखिलेश यादव राम से माफी मांगने राममंदिर जाएं अखिलेश यादव के राममंदिर जाने की बात पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव राममंदिर जाएं अच्छी बात हैं। लेकिन सत्ता की चाशनी चखनी है इस इरादे से मंदिर न जाएं। ये सोचकर राम की शरण में न जाएं कि अब राम उन पर कृपा करके उन्हें यूपी की सत्ता सौंप दे। बल्कि अखिलेश यादव इसलिए राममंदिर जाएं क्योंकि वो राम से अपने पापों की क्षमायाचना करने जाएं। राम से माफी मांगने जाएं। कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले मुलायम सिंह को भाजपा ने सम्मानित क्यों किया? यतीद्रानंद गिरि ने कहा कि मुझे भाजपा से भी शिकायत है कि बीजेपी राममंदिर की बात करती है। वो अखिलेश यादव के राममंदिर जाने पर टिप्पणी करती है। लेकिन इसी बीजेपी ने राममंदिर की लड़ाई लड़ने वाले कारसेवकों पर गोली चलाने वालों को सम्मानित क्यों किया। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। उन्हीं मुलायम सिंह यादव को भाजपा ने पद्म विभूषण' (मरणोपरांत) देकर सम्मानित किया। कलयुग का तीर्थ है संभल यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि संभल कलयुग का तीर्थ है। उन्होंने कहा कि संभल ही वो स्थान है जहां गंगा और रामगंगा दो प्रमुख नदियों का संगम होता है। ये त्रिकोंण तीर्थ है जिसके तीन ओर भगवान शिव के प्रमुख मंदिर हैं। संभल में जहां खोदेंगे वहीं मंदिर मिलेगा। भगवान हरिहर का स्थान यही संभल है। यहीं भगवान का कल्कि अवतार भी होगा। इसी संभल में 24 कोसीय परिक्रमा को पुरानी सरकारों ने रोक दिया था। अब योगी सरकार ने पुन: इस परिक्रमा को प्रारंभ किया है। पंच दिवसीय परिक्रमा का शुभारंभ 13 नवंबर को होने जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User