लखनऊ में 4 लोगों को तुलसी सम्मान मिला:मारुति पार्क में ‘तुलसी वन्दे मातरम्’ कार्यक्रम; शचींद्रनाथ बख्शी को मरणोपरांत सम्मान
लखनऊ के त्रिवेणी नगर स्थित मारुति पार्क में बुधवार को 'तुलसी वन्दे मातरम्' कार्यक्रम आयोजित किया गया। तुलसी परिवार न्यास (भारत) और शहीद चन्द्रशेखर पुस्तकालय की ओर से हुए समारोह में भारत माता और तुलसी पूजन किया गया। साथ ही अमर शहीदों को दीपांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली चार लोगों को 'तुलसी सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। ओमजी मिश्र को 'तुलसी भास्कर सम्मान' मिला डॉ. रामकृष्ण पाण्डेय ने बताया कि काकोरी कांड के क्रांतिकारी शचींद्रनाथ बख्शी को मरणोपरांत 'तुलसी प्रताप सम्मान' दिया गया। सर्वोच्च बलिदान के लिए शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव को 'तुलसी गौरव सम्मान' मिला। साहित्य सेवा के लिए वरिष्ठ कवि दिनेश सोनी को 'तुलसी यशभारती सम्मान' और रंगमंच व साहित्य में योगदान के लिए ओमजी मिश्र को 'तुलसी भास्कर सम्मान' प्रदान किया गया। कविताओं में गूंजा राष्ट्रप्रेम समारोह में कवियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाईं। आदित्य द्विवेदी, दिनेश सोनी, ओमजी मिश्र, अमन सोनी, संजय रस्तोगी और जयराम दास रस्तोगी ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर योगकुलम के चेयरमैन डॉ. मनीष प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए। कथा व्यास भाईश्री दिलीप शुक्ल के संयोजन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. केके शुक्ल ने की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)