निर्माणाधीन मकान से छह एसी के कॉपर पाइप चोरी:पीलीभीत में CCTV फुटेज से दिखे दो संदिग्ध, एक पकड़ाया
पीलीभीत के बल्लभनगर कॉलोनी में व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल के निर्माणाधीन मकान से AC के छह कॉपर पाइप चोरी हो गए। हर पाइप करीब 10 फीट लंबा था। मामले में बुधवार शाम करीब छह बजे एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। दूसरे की तलाश की जा रही है। CCTV फुटेज में दिखे दो संदिग्ध मकान RTO कार्यालय के पास है। अनूप अग्रवाल ने बताया कि 24 नवंबर की सुबह उन्हें पाइप गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने मकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी। इसमें दो संदिग्ध दिखाई दिए। पूछताछ में दूसरे संदिग्ध का नाम बताया अनूप अग्रवाल ने बुधवार शाम करीब छह बजे एक युवक को पकड़कर सुनगढ़ी पुलिस को सौंप दिया। उनके मुताबिक, पूछताछ में युवक ने दूसरे संदिग्ध का नाम और पता बताया। अनूप अग्रवाल का दावा है कि युवक ने निर्माणाधीन मकानों से AC के कॉपर पाइप चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने पहले भी इस तरह की घटनाएं करने की जानकारी दी। सुनगढ़ी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक प्रद्युम्न कुमार को सौंपी है। सुनगढ़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक नशे का आदी है। दूसरे संदिग्ध की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)