फार्म-6 की फीडिंग शून्य रखने वाले 114 BLO को नोटिस:फर्रुखाबाद में मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने पर जवाब तलब, लटकी कार्रवाई की तलवार

Nov 25, 2026 - 23:56
0
फार्म-6 की फीडिंग शून्य रखने वाले 114 BLO को नोटिस:फर्रुखाबाद में मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने पर जवाब तलब, लटकी  कार्रवाई की तलवार
फर्रुखाबाद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 अभियान के तहत फार्म-6 की फीडिंग शून्य रखने वाले 114 BLO को नोटिस जारी किया गया है। DM के निर्देश पर कायमगंज के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के नाम जोड़ने पर दिया जा रहा जोर फार्म-6 के जरिए मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाते हैं। अभियान के तहत युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद फार्म-6 भरवाने में BLO की रुचि नहीं दिखने पर DM डॉ. अंकुर लाठर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को 17 से 22 नवंबर तक मिले फार्म-6 की समीक्षा करने और शून्य फीडिंग वाले BLO को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। 114 BLO से मांगा गया जवाब इसके बाद कायमगंज के ERO और SDM अभिषेक वर्मा ने शून्य फीडिंग वाले 114 BLO को चिह्नित कर नोटिस जारी किए। नोटिस में कहा गया है कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण महत्वपूर्ण काम है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User