कासगंज में 9 इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली:एसपी ने जारी किए आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तबादले

Nov 24, 2026 - 22:58
0
कासगंज में 9 इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली:एसपी ने जारी किए आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तबादले
कासगंज में एसपी ओपी सिंह ने 9 इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के बाद नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इंस्पेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी निरीक्षक संजीव कुमार को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है। निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया को पुलिस लाइन से एसपी का पीआरओ बनाया गया है। निरीक्षक अनिल कुमार जयंत को प्रभारी अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक देवेंद्र यादव को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा और निरीक्षक उदयभान सिंह को प्रभारी आईजीआरएस सेल बनाया गया है। निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय डीसीआरबी के साथ चुनाव सेल का काम भी देखेंगे। निरीक्षक नरेश सिंह को एसपी का वाचक बनाया गया है। निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को कोतवाली कासगंज में अतिनिरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भारती को थाना ढोलना से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। तीन अन्य पुलिसकर्मियों की भी बदली तैनाती उपनिरीक्षक शांति स्वरूप को थाना सिकन्दरपुर वैश्य, कंप्यूटर ऑपरेटर आशुतोष वर्मा को थाना सिढ़पुरा और हेड कांस्टेबल ब्रजमोहन सिंह को थाना सोरों भेजा गया है। आदेश में संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर तुरंत कार्यभार संभालने और अनुपालन रिपोर्ट गोपनीय कार्यालय में देने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User