पटाखों से झुलसे चार मरीजों के लगी आर्टिफिशियल स्कीन:हैलट में जांघों में गहरे घाव वाले मरीज की हुई ग्राफ्टिंग

Nov 25, 2026 - 22:34
0
पटाखों से झुलसे चार मरीजों के लगी आर्टिफिशियल स्कीन:हैलट में जांघों में गहरे घाव वाले मरीज की हुई ग्राफ्टिंग
पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के इलाज में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। यहां चार मरीजों का डर्माग्राफ्ट (आर्टिफिशियल स्किन) से उपचार किया गया। वहीं, पैंट की जेब में पटाखे रखकर चलने वाले एक मरीज की जांघों में गहरे घाव हो गए थे। संक्रमण दूर करने के लिए पहले उसकी वैक थैरेपी की गई। इसके बाद घाव पर ग्राफ्टिंग की गई। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया कि दीपावली के दौरान झुलसने वाले मरीजों को चोट की गंभीरता के अनुसार उपचार दिया गया। चार मरीजों में डर्माग्राफ्ट तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इसमें आर्टिफिशियल स्किन की मदद से घाव भरने और त्वचा के पुनर्निर्माण में मदद मिलती है। जांघों में गहरे घाव वाले मरीज का संक्रमण नियंत्रित करने के बाद ग्राफ्टिंग की गई। 10 से 60 प्रतिशत तक झुलसे मरीज पहुंचे प्रिंसिपल डॉ. काला ने बताया कि 7 से 11 नवंबर के बीच पटाखों, गर्म तेल और घरेलू आग से झुलसे मरीज एलएलआर अस्पताल पहुंचे थे। मरीजों में 10 से 60 प्रतिशत तक बर्न इंजरी थी। इनके उपचार में कोलेजन ड्रेसिंग, स्टेराइल ड्रेसिंग, घावों की नियमित सफाई और संक्रमण रोकने के लिए दवाओं का इस्तेमाल किया गया। कुछ मरीजों में जलने के बाद अंगों में सिकुड़न रोकने के लिए पीओपी कास्ट भी लगाया गया। मरीजों का उपचार प्लास्टिक, पुनर्निर्माण एवं बर्न सर्जरी विभाग की टीम ने किया। डॉ. यश रोहतगी के पर्यवेक्षण और नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम शंकर के मार्गदर्शन में उपचार किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User