ढाई करोड़ रंगदारी केस में दो और गवाह मुकरे:अखिलेश दुबे को पहचानने से किया इंकार, 30 को रेप केस पीड़ित पेश होगी
होटल काराबोरी से ढ़ाई करोड़ की रंगदारी मांगने के मुकदमे में जिला जज की कोर्ट में मंगलवार को दो और गवाह अपने बयानों से मुकर गए। अभियोजन अगला गवाह 30 नवंबर को पेश करेगा। जिसमें होटल कारोबारी के खिलाफ पॅाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता के बयान दर्ज होंगे 7 अगस्त को होटल कारोबारी ने दर्ज कराई थी FIR होटल कारोबारी सुरेश पाल ने सात अगस्त 2025 को किदवई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अधिवक्ता अखिलेश दुबे व उसके साथी आयुष मिश्रा उर्फ लवी ने उन्हें रेप के झूठे मुकदमे में फंसाकर ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली। अखिलेश दुबे व आयुष मिश्रा के खिलाफ आरोप तय होने के बाद वादी सुरेश पाल और उनका बेटा पुष्पेंद्र कुकरेजा कोर्ट में मुकर गए थे। दोनों ने कोर्ट में कहा था कि उनसे रंगदारी नहीं मांगी गई और न ही ली गई थी। सुरेश के ड्राइवर और मैनेजर भी पक्षद्रोही हो गए थे। बोले- अखिलेश दुबे और लवी को जानते भी नहीं इसके बाद अभियोजन ने सुरेश पाल के खिलाफ पाक्सो का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता के पिता और एक अन्य व्यक्ति को गवाही के लिए कोर्ट में पेश किया था, लेकिन यह दोनों भी कोर्ट में बयान से मुकर गए। दोनों ने अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा को पहचानने से इनकार कर दिया। गवाहों ने कहा कि वह अखिलेश शुक्ला के यहां काम करते थे। अखिलेश दुबे को वह नहीं जानते। कार्यवाहक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ओंकार नाथ वर्मा ने बताया कि अभियोजन अब 30 नवंबर को उस युवती को कोर्ट में पेश करेगा, जिसने सुरेश पाल के खिलाफ पाक्सो की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)