सीतापुर में साइकिल सवार युवक को वाहन ने कुचला:गैस गोदाम के सामने हादसा, काम पर से घर लौट रहा था

Nov 25, 2026 - 23:23
0
सीतापुर में साइकिल सवार युवक को वाहन ने कुचला:गैस गोदाम के सामने हादसा, काम पर से घर लौट रहा था
सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। सीतापुर मार्ग पर ग्राम राजापुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मजदूरी करके घर लौट रहा था युवक जानकारी के अनुसार, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर रहने वाले हेमनाथ का 27 साल का बेटा अनिल मजदूरी करता था। बुधवार को वह लहरपुर में मजदूरी करने के बाद साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब आठ बजे सीतापुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम राजापुर के पास गैस गोदाम के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो अनिल को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। CHC में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से प्राइवेट वाहन से अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User