कासगंज में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या:नशे में माथे पर मारी गोल, 5 साल पहले की थी शादी
कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में बुधवार को युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शौचालय में जाकर मारी गोली मृतक की पहचान रंजीतपुर निवासी सुभाष (28) पुत्र चंद्रभान के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह शराब के नशे में घर के शौचालय में गया और माथे पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पांच साल पहले हुई थी शादी परिजनों के मुताबिक, सुभाष की शादी करीब पांच साल पहले प्रेमलता से हुई थी। परिवार में पत्नी प्रेमलता और एक साल का बेटा शिवांश है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सुभाष ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)