कार ने बाइक को मारी टक्कर, कोटेदार समेत दो घायल:औरैया में फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर बाइक क्षतिग्रस्त

Nov 11, 2026 - 15:56
0
कार ने बाइक को मारी टक्कर, कोटेदार समेत दो घायल:औरैया में फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर बाइक क्षतिग्रस्त
औरैया में फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर बुधवार शाम मोर्गन होटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और पैदल घर लौट रहा एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार दोनों बच्चों को चोट नहीं आई। अछल्दा थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार बुधवार को अपने दो बच्चों अंश और दिव्यांश के साथ बाइक से दिबियापुर में अपनी बहन के घर टीका करवाने गए थे। शाम करीब 3 बजे वह बच्चों के साथ घर लौट रहे थे। देखें, 3 तस्वीरें… मोर्गन होटल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाजार से घर लौट रहे दयालनगर गांव निवासी पंचम सिंह से टकराकर सड़क पर गिर गई। हादसे में नरेंद्र कुमार और पंचम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार दोनों बच्चों को चोट नहीं आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User