कौशांबी में बाइक गिरने से युवक घायल:कनैली चौकी पुलिस ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया
कौशांबी के मखापुर-भकंदा में बाइक गिरने से दिलीप कुमार कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह सराय अकिल थाना क्षेत्र की कनैली चौकी के अंतर्गत आने वाले इलाके में हादसे का शिकार हुए। दिलीप कुमार कोरी, गैताल कोरी के बेटे हैं। वह पोताई (पेंट) का काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी HF Deluxe बाइक (UP71 BC 7581) अनियंत्रित होकर गिर गई। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 पर सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद कनैली चौकी पुलिस ने निजी वाहन से उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)