असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रोविजनल आंसर-की जारी:19 और 20 नवंबर को लिखित परीक्षा हुई थी, 29 नवंबर तक आपत्तियां मांगीं

Nov 22, 2026 - 23:08
0
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रोविजनल आंसर-की जारी:19 और 20 नवंबर को लिखित परीक्षा हुई थी, 29 नवंबर तक आपत्तियां मांगीं
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। 19 और 20 नवंबर को हुई लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 22 से 29 नवंबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने हर प्रश्न पर आपत्ति के लिए 100 रुपए शुल्क तय किया है। अनुक्रमांक और जन्मतिथि से कर सकेंगे लॉगिन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि मास्टर सेट की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उप सचिव संजय कुमार सिंह के मुताबिक, अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि डालकर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद अपने उत्तरों का मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी से मिलान कर सकेंगे। हर सवाल पर आपत्ति के लिए देने होंगे 100 रुपए किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी को निर्धारित समयसीमा में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपए शुल्क देना होगा। आपत्ति दर्ज करने और शुल्क जमा करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित लिंक के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने से जुड़े दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User