KGMU में गंभीर घायल युवक का इलाज:ऑपरेशन के बाद मिली राहत, बोलने में परेशानी से पहचान अब भी नहीं
लखनऊ के मड़ियांव थाने के पास घायल अवस्था में मिले करीब 30 वर्षीय युवक को KGMU में सहारा मिल गया है। मोहनलालगंज स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी ने उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली है। युवक के सिर में गंभीर चोट थी। KGMU ट्रॉमा सेंटर में जटिल ऑपरेशन के बाद अब वह चलने-फिरने और खाने-पीने लगा है। हालांकि, ठीक से बोल नहीं पाने के कारण अब तक उसकी पहचान और घर का पता नहीं चल सका है। KGMU न्यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बीके ओझा ने बताया कि पुलिस 18 अगस्त 2026 को युवक को ट्रॉमा सेंटर लेकर आई थी। उस समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। इलाज के बाद उसकी स्थिति में लगातार सुधार हुआ, लेकिन बोलने में परेशानी के चलते परिजनों का पता लगाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी। युवक की देखभाल के लिए विभाग ने मोहनलालगंज स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी से संपर्क किया। संस्था ने उसकी जिम्मेदारी लेने पर सहमति दे दी। KGMU में धर्मार्थ कार्यों से जुड़े गुरमीत सिंह लाम्बा ने इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई। संस्था पहले भी निराश्रित मरीजों की मदद करती रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)