कौशांबी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला:मां और बहन घर के निचले हिस्से में थीं, पुलिस जांच कर रही

Nov 05, 2026 - 18:16
0
कौशांबी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला:मां और बहन घर के निचले हिस्से में थीं, पुलिस जांच कर रही
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 17 साल की किशोरी का शव घर की दूसरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान काजल (17), पुत्री स्वर्गीय शिवबली पटेल के रूप में हुई है। वह अहिरारा ग्राम पंचायत के मजरा शिवपुर में रहती थी। काफी देर तक नीचे नहीं आई तो देखने पहुंचीं मां-बहन घटना के समय काजल की मां अलका देवी और छोटी बहन आंचल घर के निचले हिस्से में थीं। काफी देर तक काजल नीचे नहीं आई तो दोनों उसे देखने दूसरी मंजिल पर पहुंचीं। कमरे में उसका शव छत के चुल्ले से बंधे दुपट्टे के सहारे लटका मिला। यह देखकर मां और बहन चीख पड़ीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 2016 में हुई थी पिता की मौत काजल के पिता की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। उसकी मां मेहनत-मजदूरी कर दोनों बेटियों का पालन-पोषण कर रही थीं। काजल ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी वजह थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User